Sansad Tv
आज हम बात करेंगे फ्रांस में जी 7 सम्मेलन की और पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसे और बराबरी संदेश की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि फ्रांस में आयोजित जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार को वैश्विक मंच से ऐसा संदेश दिया जिसने अंतरराष्ट्रीय संबंधों और सहयोग की दिशा पर महत्वपूर्ण चर्चा छेड़ दी। जी 7 आउटरीच सत्र को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को ऐसी साझेदारियों की जरूरत है जो सम्मान और समानता पर आधारित हों न कि निर्भरता पर। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती संसाधनों की कमी नहीं बल्कि भरोसे की कमी है उनका मानना है कि देशों के बीच विश्वास ही वह आधार है जिस पर स्थायी और मजबूत वैश्विक व्यवस्था खड़ी की जा सकती है उन्होंने भरोसे को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति बताया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां तभी सफल हो सकती हैं। जब सभी देशों की गरिमा और हितों का सम्मान किया जाए उन्होंने ऐसे विकास मॉडल का समर्थन किया जिसमें सभी देशों को समान अवसर मिले और कोई भी राष्ट्र दूसरे पर अनावश्यक रूप से निर्भर न हो ये विचार भारत की समान साझेदारी की विदेश नीति को भी दर्शाता है। सम्मेलन के दौरान उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे विभिन्न देशों के नेताओं के साथ मुलाकात की तथा समृद्धि सतत विकास और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। जी 7 दुनिया की सात प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।
Guests:- 1. Veena Sikri, Former Ambassador
वीना सिकरी, पूर्व राजदूत
डॉ. संजय भारद्वाज, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, JNU
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV