Sansad Tv
आज हम बात करेंगे विकसित भारत के संकल्प की। जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सीपीए भारत क्षेत्र जोन 2 का सम्मेलन हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को संपन्न हुआ। इस सम्मेलन सत्र में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, चुनौतियों और विधायिका की भूमिका पर मंथन हुआ और विकसित भारत की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प एक राष्ट्रीय प्रतिज्ञा है। समावेशी नीति निर्माण से लोकतांत्रिक परिणाम अधिक मजबूत होते हैं। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि चर्चा, संवाद, कार्य योजना से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। केंद्र और राज्य मिलकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने देश को विकसित देश में बदलने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। हरिवंश जी ने कहा कि जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि एक जागरूक समाज लोकतंत्र की मजबूत नींव रखता है। हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता और विधायिका के बीच में दूरी नहीं होनी चाहिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास के छह स्तंभों का उल्लेख किया और कहा कि विकसित राज्य ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। इस सम्मेलन में करीब चालीस प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। समापन सत्र में हरियाणा के गवर्नर असीम कुमार घोष ने विकसित भारत और विधायिका की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इसलिए मुद्दा आपके में आज हम बात विकसित भारत के संकल्प की करेंगे। जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी करेंगे।
Anchor:- Manoj Verma
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Guests:- 1. K.V. Prasad, Senior Journalist
के.वी. प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार
प्रो. श्री प्रकाश सिंह, कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू)
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV