Mudda Aapka: योग परिवर्तनकारी प्रभाव | 19 June, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे योग के परिवर्तनकारी प्रभाव की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि हर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देश दुनिया में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय  स्वस्थ आयु के लिए योग है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्थापित करने वाला संयुक्त राष्ट्र महासभा का मसौदा प्रस्ताव भारत ने पेश किया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों ने उसका समर्थन किया था। यह प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल को व्यापक समर्थन मिला। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का विचार रखा था तब उनकी सोच थी कि यह दुनिया के हर कोने तक पहुंचे केवल व्यक्तिगत पहल न रहे बल्कि जन आंदोलन बने। लोग स्वस्थ जीवन जिएं वेलनेस पर ध्यान दें और आगे चलकर इससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी मजबूत हो। योग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और योग दिवस के प्रति लोगों की जागरूकता और सहभागिता ने सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि एक बड़ा बदलाव का काम किया है।

 

Guests:

  1. Prof.( Dr.)Tanuja Nesari, Director, ITRA
  2. Dr. Rima Dada, Media In-charge and Professor, AIIMS, Delhi

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Surender Sharma

Guest Team: Paras Kandpal, Vinod Kumar Singh

PCR Team: Sandeep Handa, Shivaji , Javed Faridi, Rajesh Barnwal, Sandesh Jain

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes

10
1 2 3 10