Insight: US-Iran Deal का भारत पर असर | 19 June, 2026

Sansad Tv

तेल की कीमतें, हॉर्मुज़ का समुद्री मार्ग, चाबहार का बंदरगाह, मध्य एशिया तक पहुँच, अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारे और भारत की ऊर्जा सुरक्षा …….. नज़र में ये अलग-अलग विषय लग सकते हैं। लेकिन इन सभी को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है.. ईरान। और यही वजह है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया समझौते को दुनिया सिर्फ दो देशों के रिश्तों में सुधार के तौर पर नहीं देख रही, बल्कि एक ऐसे घटनाक्रम के रूप में देख रही है जो पूरे पश्चिम एशिया के रणनीतिक परिदृश्य को प्रभावित कर सकता है। दशकों से अमेरिका और ईरान के बीच अविश्वास, प्रतिबंध, टकराव और तनाव की कहानी चलती रही है। लेकिन जब भी इन दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई बदलाव आता है, उसका असर केवल वॉशिंगटन और तेहरान तक सीमित नहीं रहता। उसकी गूँज ऊर्जा बाजारों में सुनाई देती है, समुद्री व्यापार मार्गों में दिखाई देती है और वैश्विक शक्ति संतुलन पर भी उसका प्रभाव पड़ता है।

भारत के लिए यह चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम एशिया हमारे लिए सिर्फ एक पड़ोसी क्षेत्र नहीं है। भारत की ऊर्जा सुरक्षा, लाखों प्रवासी भारतीयों की आजीविका, अरबों डॉलर का व्यापार, समुद्री संपर्क और मध्य एशिया तक पहुँच—इन सबका रिश्ता इसी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

 

Guests:

1- D P Srivastava, Former Ambassador

2- Dr. Gulshan Sachdeva, Professor, Centre for European Studies JNU,  School of International Studies (SIS)

 

Anchor: Preeti Singh

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes

10
1 2 3 10