Sansad Tv
आज 21 अप्रैल—एक ऐसा दिन जो सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के प्रशासनिक ढांचे की आत्मा को समर्पित है… Civil Services Day। एक सिविल सेवक सिर्फ एक पद नहीं होता…
वो एक सोच होता है, एक दृष्टिकोण होता है, जो हर दिन लाखों लोगों के जीवन को दिशा देता है।और यही वजह है कि आज भी, जब हम विकास, सुशासन और समान अवसर की बात करते हैं, तो सिविल सेवाओं की भूमिका केंद्र में आकर खड़ी हो जाती है।साल 2006 से हर वर्ष इस दिन को मनाया जाता है… और इसकी प्रेरणा मिलती है सरदार वल्लभभाई पटेल के उस ऐतिहासिक संबोधन से, जब उन्होंने सिविल सेवाओं को ‘Steel Frame of India’ कहा था…आज जब भारत Viksit Bharat 2047 की ओर बढ़ रहा है, तो सिविल सेवाओं की भूमिका और भी अहम हो जाती है।इस वर्ष की थीम है…‘Viksit Bharat: Citizen-Centric Governance and Development at the Last Mile’यानि—नीति सिर्फ बनना नहीं, आखिरी व्यक्ति तक पहुँचना ही असली कसौटी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज कहा.. कि यह दिन good governance और nation-building के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है, और सिविल सेवकों का काम जमीनी स्तर से लेकर नीति निर्माण तक करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित करता है वहीं उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने सिविल सेवकों को भारत की प्रशासनिक व्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताते हुए उनकी भूमिका को निर्णायक बताया…
Anchor – Preeti Singh
Guest -1. Durga Shankar Mishra, Former Chief Secretary, Uttar Pradesh
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV