Sansad Tv
सरकार ने किसानों के हित में एक अहम फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ा दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने इस MSP व्यवस्था के लिए लगभग 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। धान का MSP अब बढ़कर 2441 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इसके अलावा दालों, तिलहन, कपास और दूसरी खरीफ फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकार का कहना है कि यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और देश को खाद्य एवं तेल बीज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
क्या इससे किसान धान-गेहूं के पार जाकर तिलहन और दलहन जैसी फसलों की तरफ बढ़ेंगे?
और MSP का यह फैसला भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को किस दिशा में ले जाएगा? इन्हीं सभी पहलुओं पर आज होगी एक बेहद खास, विस्तृत और महत्वपूर्ण चर्चा।
Guests:- 1- DP Srivastava, Advisor (MSP) Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, GoI
2- Krishna Bir Chaudhary , President, Bhartiya Krishak Samaj
Anchor: Preeti Singh
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV