Sansad Tv
VB-G RAM G Act 2025 यानी “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन” भारत के ग्रामीण विकास ढांचे में एक ऐतिहासिक बदलाव के रूप में सामने आया है। यह कानून 1 जुलाई 2026 से देश के सभी ग्रामीण क्षेत्र में लागू किया गया है और इसके लागू होते ही Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act यानी MGNREGA, 2005 समाप्त हो गया। सरकार के मुताबिक यह केवल रोजगार देने वाली योजना नहीं बल्कि “विकसित भारत 2047” के विजन के मुताबिक एक आधुनिक, तकनीक आधारित, टिकाऊ और उत्पादक ग्रामीण विकास मॉडल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को स्थायी परिसंपत्ति, जल सुरक्षा, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, जलवायु लचीलापन और स्थानीय आर्थिक विकास से जोड़ना है। भारत सरकार ने कहा है कि पिछले दो दशक में ग्रामीण भारत में बड़े बदलाव हुए हैं। गांवों में सड़क, बिजली, इंटरनेट, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन बढ़ा है। ऐसे में पुराने रोजगार मॉडल को बदलकर एक ऐसी व्यवस्था की जरूरत महसूस की गई जो केवल मजदूरी न दे बल्कि गांवों में उत्पादक विकास भी करे। इसी सोच के तहत संसद ने दिसंबर 2025 में VB-G RAM G Act पारित किया। इस कानून की सबसे बड़ी विशेषता रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करना है। अब हर ग्रामीण परिवार, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल श्रम करने के इच्छुक हैं, उन्हें प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिन का रोजगार मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी, उपभोग क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक असुरक्षा कम होगी। योजना का मूल मंत्र है, “रोजगार भी, सम्मान भी” मतलब मजदूर केवल मजदूरी प्राप्त करने वाला व्यक्ति नहीं बल्कि गांव के विकास और टिकाऊ परिसंपत्ति निर्माण का सक्रिय भागीदार होगा।
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV