Vishesh: Skilling India for a Future-Ready Workforce | हुनरमंद भारत, बुलंद भारत | 12 May 2026

Sansad Tv

आज का भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि संभावना का महासागर है। यह एक युवा भारत है, जहां हर दूसरे व्यक्ति की उम्र 30 साल से कम है। इतनी बड़ी युवा आबादी किसी भी देश के लिए एक अवसर भी है और एक चुनौती भी…आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी मानव पूंजी है। लेकिन यह ताकत तभी असली शक्ति बनती है, जब इसे सही दिशा और सही कौशल मिले। फरवरी 2026 तक भारत की श्रम शक्ति भागीदारी दर 55.9% तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि देश में काम करने की इच्छा और क्षमता दोनों मौजूद हैं। अब जरूरत है, उन्हें सही हुनर देने की, ताकि वे न सिर्फ अपने लिए, बल्कि देश के लिए भी विकास की नई कहानी लिख सकें। किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी शिक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। इसे समझते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 1.39 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व बजट आवंटित किया है। यह सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि करोड़ों छात्रों के सपनों में किया गया निवेश है। औद्योगिक विकास को शिक्षा से जोड़ने के लिए 5 नए यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य है, छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक उद्योगों का अनुभव देना, ताकि वे पढ़ाई खत्म होते ही रोजगार के लिए तैयार हों। महिला की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाए जाने की योजना है। यह कदम खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं के लिए नई संभावना के दरवाजे खोलेगा। साल 2026 तक खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए 4 अत्याधुनिक टेलीस्कोप सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह पहल विज्ञान और अनुसंधान में भारत की नई पहचान बनाएगी।

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes