Sansad TV Vishesh: India–US ट्रेड डील और कूटनीतिक संबंध | 11 February, 2026

Sansad Tv

बदलती हुई वैश्विक राजनीति, नए व्यापारिक समीकरण और भारत-अमेरिका संबंधों में एक ऐतिहासिक मोड़, आज हम बात करेंगे उस कूटनीतिक और आर्थिक समझौते की, जिसने न सिर्फ भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई दिशा दी है, बल्कि वैश्विक व्यापार और शक्ति संतुलन पर भी गहरा असर डाला है.भारत और अमेरिका के रिश्ते किसी एक समझौते या एक सरकार की देन नहीं हैं. यह संबंध दशकों में विकसित हुए हैं—कभी उतार-चढ़ाव के साथ, तो कभी रणनीतिक साझेदारी के रूप में. शीत युद्ध के दौर में दूरी रही, लेकिन 21वीं सदी में दोनों देश एक-दूसरे के रणनीतिक साझेदार बनकर उभरे. लोकतंत्र, मुक्त बाजार और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता ये वो साझा हित हैं, जिन्होंने भारत और अमेरिका को और करीब लाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बातचीत के बाद एक बड़ा ऐलान सामने आया “मेड इन इंडिया” उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. यह फैसला क्यों अहम है? क्योंकि भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़े निर्यात बाजारों में से एक है. और टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटो पार्ट्स, इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सेक्टर की बड़ी हिस्सेदारी वहीं जाती है. कम टैरिफ का मतलब भारतीय उत्पाद अब अमेरिकी बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी होंगे.

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes