Sansad Tv
आज भारत अपनी विरासत को केवल संरक्षित नहीं कर रहा, बल्कि उसे विकास, पर्यटन, तकनीक और वैश्विक कूटनीति से जोड़कर एक नई पहचान दे रहा है। भारत की सांस्कृतिक विरासत केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान का आधार है। इसी सोच के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI को मजबूत किया गया। आज देश में 3,686 केंद्रीय संरक्षित स्मारक हैं। इनके संरक्षण और रखरखाव के लिए 2024-25 में लगभग 374 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन यानी National Mission on Monuments and Antiquities – NMMA के माध्यम से देशभर के स्मारक और पुरावशेष का व्यापक दस्तावेजीकरण किया गया। मार्च 2026 तक 1.84 लाख स्मारक और 17.20 लाख पुरावशेष का रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका था। यह केवल संरक्षण नहीं था…यह भारत की सांस्कृतिक स्मृति को भविष्य के लिए सुरक्षित करने का प्रयास था।
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV