Sansad TV Vishesh: Growing Strong | Women in Agriculture, महिला किसान: नई पहचान | 08 April, 2026

Sansad Tv

भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि…और इस रीढ़ को मजबूती देने वाली शक्ति—महिला किसान..भारत में लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएँ कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत हैं..इनमें से 33 प्रतिशत कृषि मज़दूर हैं, जबकि 48 प्रतिशत खुद किसान के रूप में काम करती हैं। साल 2026 को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है, उनके योगदान को सम्मान देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए…महिला किसान केवल खेतों तक सीमित नहीं हैं। वे बीज बोने से लेकर फसल कटाई, पशुपालन, बागवानी, मछली पालन, प्रसंस्करण और विपणन तक हर चरण में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उनका योगदान खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास और आर्थिक वृद्धि की नींव है। मार्च 2026 में नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स GCWAS-2026 भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, वैज्ञानिक, नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ और महिला किसान। सम्मेलन में महिला किसान फोरम, युवा फोरम और तकनीकी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जहाँ ड्रोन, स्मार्ट खेती और स्टार्टअप नवाचार दिखाए गए…

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter:   / sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

 

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel:    / sansadtv

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes