Sansad TV Vishesh: आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 | Economic Survey 2025-26 | 30 January, 2026

Sansad Tv

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 में सरकार ने भारत की संभावित विकास दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है…पहले यह दर 6.5 प्रतिशत मानी जाती थी. सरकार का कहना है कि लगातार हो रहे सुधार और बुनियादी ढांचे में निवेश की वजह से अब भारत की अर्थव्यवस्था और तेज़ी से बढ़ सकती है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था में अब पहले से ज्यादा ताकत दिखाई दे रही है…इसका सीधा मतलब है कि भारत आने वाले कई सालों तक तेज़ रफ्तार से विकास कर सकता है. सरकार का कहना है कि बीते कुछ सालों में किए गए आर्थिक सुधारों का असर अब साफ़ दिखने लगा है. सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया गया है…इससे न सिर्फ रोजगार के मौके बढ़े हैं, बल्कि उद्योगों और कारोबार को भी गति मिली है. आर्थिक सर्वेक्षण यह भी बताता है कि वैश्विक मंदी और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है…देश में मांग स्थिर है, बैंकिंग सिस्टम मजबूत है और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है…देखा जाए तो अगर सरकार इसी तरह सुधारों पर ध्यान देती रही, तो भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था में बना रहेगा…हालांकि इसके लिए महंगाई पर नियंत्रण और वित्तीय अनुशासन बनाए रखना भी ज़रूरी होगा. आर्थिक सर्वेक्षण का यह अनुमान भारत के विकास को लेकर भरोसा बढ़ाता है और आने वाले समय के लिए एक सकारात्मक तस्वीर पेश करता है.

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes