Sansad TV Special: भारतीय हॉकी के 100 वर्ष | 100 years of Hockey | 08 November, 2025

Sansad Tv

अपने इस खास कार्यक्रम में हम बात करेंगे भारतीय हॉकी के सौ वर्षो की। भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने का जश्न हम सभी के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि हमारे गौरवशाली अतीत का सम्मान करती है और साथ ही इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करती है।भारत के ओलंपिक इतिहास में हॉकी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है यही एक खेल है जिसमें भारत ने राज किया। हॉकी में भारत ने अब तक 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 12 मेडल अपने नाम किए हैं। इस कार्यक्रम में आज हम उन यादों को समेटते हैं जिसे याद कर हम रोमांचित हो उठते हैं। हॉकी के सौ गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर यह केवल एक खेल का उत्सव नहीं है बल्कि उस राष्ट्रीय जुनून को श्रद्धा है जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। एक विविध राष्ट्र को एकजुट किया है और हमारे देश को वैश्विक पहचान दिलाई है। हॉकी केवल भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है यह उन लाखों लोगों के दिलों की धड़कन है जिन्होंने इसका जादू जिया देखा है इसकी नब्ज महसूस की है और इसकी महिमा देखी है। 7 नवंबर को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। हॉकी भारत के लिए सिर्फ़ एक खेल नहीं बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। यह हमारी पहचान और सामूहिक भावना का हिस्सा है। इसलिए राष्ट्रीय गौरव से भरी एक शताब्दी का सम्मान हैं।

 

Guests:

  1. Ashok Dhyanchand, Former Indian Hockey Player
  2. Zafar Iqbal:- Former Indian Hockey Player

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Surender Sharma

Video Editor: Yogendra Singh

PCR Team: Sanjeev Kumar, Durgesh, Syed Farhat Ali, Kulbir Singh, Rishi Chauhan, Sandesh Jain, Praveen Sharma, Braja, Saroj Kumar, Rakesh Kumar.

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes