Sansad Tv
आज हम बात करेंगे राज्यसभा चुनाव की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्यसभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने वाला है। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को चुनाव होगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान किया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी। जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होना है उनमें महाराष्ट्र ओडिशा तमिलनाडु पश्चिम बंगाल असम बिहार छत्तीसगढ़ हरियाणा हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। महाराष्ट्र की 7 सीटें, तमिलनाडु की 6 , पश्चिम बंगाल और बिहार की पांच पांच ओडिशा की 4 असम की 3 छत्तीसगढ़ हरियाणा और तेलंगाना की दो दो जबकि हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए चुनाव कराया जाएगा। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए होना वाला चुनाव भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, इंडिया ब्लॉक और क्षेत्रीय दलों के लिए महत्वपूर्ण है। राज्यों की विधानसभा सीटों की स्थिति के लिहाज से यह माना जा रहा है कि राज्यसभा की 37 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का पलड़ा भारी रह सकता है। चुनाव के उपरांत राज्यसभा में सीटों का गणित बदला सकता है।
Guests:
1- Ajay Setia,Senior Journalist
2- Aditi Tandon, Senior Journalist
3- O.P Rawat, Former Chief Election Commissioner of India
Anchor: Manoj Verma
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
PCR Team: Hem Joshi ,Durgesh , Sunil Sharma, Mahavir Singh , Ruhi Malhotra , Sandesh Jain, Rohit Sinha, Nitin
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV