Mudda AapKa : मिशन लाइफ | 20 October, 2022

Sansad TV
पीएम मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ (Mission LiFE) का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भाग लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन के शुभारंभ पर पीएम मोदी के साथ शामिल हुए। इस दौरान 120 देशों के राजदूत भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने कहा कि मिशन लाइफ P3 यानी प्रो-प्लैनेट पीपल (Pro-Planet People) के आइडिया को मजबूत करेगा। यह मिशन इस धरती पर सभी लोगों को एक समान लक्ष्य के लिए एकजुट करने की कल्पना करता है। यह मिशन इस ग्रह की भलाई और बेहतरी के लिए जीने का लक्ष्य है। मिशन लाइफ के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं। हमारी नदियां सूख रही हैं, मौसम अनिश्चित हो रहे हैं और ये बदलाव लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि क्लाइमेट चेंज को सिर्फ पॉलिसी मेकिंग पर नहीं छोड़ा जा सकता है।पीएम मोदी ने कहा कि मिशन लाइफ इस धरती की सुरक्षा के लिए जन-जन की शक्तियों को जोड़ता है। उनका बेहतर इस्तेमाल करना सिखाता है। मिशन लाइफ इस बात पर भरोसा करता है की छोटे-छोटे प्रयासों का भी व्यापक प्रभाव हो सकता है।

Guests

1. Dr Suneel Pandey, Director, Environment & Waste Management, TERI

2- Mukul Sanwal, Former Diplomat to United Nations

3-Polash Mukherjee- Lead, Air Pollution & Climate Resilience NRDC India

Anchor- Manoj Verma

Producer:- Pardeep Kumar

Production :- Surender Sharma

Guest Team- Manoj Gupta, Lokesh Bhardwaj

PCR TEAM- Ashutosh Jha, Sanjeev Gupta

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes