Mudda Aapka: भारत-फ्रांस संबंध | India-France Relations | 18 February, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे भारत और फ्रांस संबंधों की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि भारत और फ्रांस ने मंगलवार 17 फरवरी 2026 को अपनी दशकों पुरानी रणनीतिक साझेदारी को एक नया आयाम देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करने की घोषणा की। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान लिया गया। दोनों देशों के बीच रक्षा उत्पादन में व्यापक सहयोग सहित 20 से अधिक समझौतों की घोषणा की गई। नवाचार, स्टार्टअप, दुर्लभ खनिज, कौशल विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत और फ्रांस ने दोहरे कराधान से बचाव समझौते के प्रोटोकॉल संशोधन पर भी हस्ताक्षर किए। रक्षा क्षेत्र में भारत और फ्रांस ने संयुक्त उपक्रम की घोषणा की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कर्नाटक के बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वेमागल में एयरबस एच 125 हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे। वर्ष 2026 को भारत फ्रांस इनोवेशन वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते का पूर्ण समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 भारत और यूरोप के संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो रहा है। इसलिए मुददा आपका में आज हम बात भारत और फ्रांस संबंधों की करेंगे।

Guests: 1-  Manju seth, Former Ambassador

मंजू सेठ, पूर्व राजदूत

2- Maj. Gen. Dhruv C. Katoch (Retd.) Director, India Foundation

मेजर जनरल ध्रुव सी. कटोच (रि.), निदेशक, इंडिया फाउंडेशन

3- Dr. S.P. Sharma, Chief Economist, NDIM-NNRC

डॉ. एस.पी. शर्मा, मुख्य अर्थशास्त्री, एनडीआईएम-एनएनआरसी

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter:   / sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

–  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes