Mudda Aapka: नक्सल मुक्त भारत | 31 March, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों की। यानी नक्सल मुक्त भारत की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि लोकसभा में नियम 193 के तहत देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर अल्कॉलिक में चर्चा हुई और इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अपनी अपनी बात सदन में रखी। लेकिन इस चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद के विस्तार से लेकर नक्सलवाद यानी देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के लिए उठाए गए कदमों, कांग्रेस की पूर्व सरकारों की भूमिका से संबंधित हर पहलू को सदन के माध्यम से देश के सामने रखा। गृहमंत्री अमित शाह अमित शाह ने कहा कि भारत में नक्सलवाद के लिए कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया। अमित शाह ने कहा कि साल 1970 से लेकर 2004 तक 4 वर्ष को छोड़कर पूरे समय कांग्रेस का शासन रहा। इसी दौरान देश में नक्सलवाद की विचारधारा पनपी और फैली। पहले देश के 12 राज्य नक्सलवाद से प्रभावित थे और अब यह लगभग समाप्त हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश नक्सल मुक्त हो गया है। दशकों तक चली नक्सलवाद की समस्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई तथ्य देश के सामने रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के सामने स्वीकार किया था कि कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट से भी बड़ी चुनौती देश के सामने नक्सलवाद है लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 12 राज्यों को रेड कॉरिडोर बना दिया गया और वहां कानून का शासन समाप्त कर दिया गया। लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 12 करोड़ लोग गरीबी से प्रभावित हुए सालों तक गरीबी में जीते रहे। आखिर क्यों।  नक्सलवाद के चलते  20 हज़ार युवा मारे गए। अनेक दिव्यांग हो गए। आख़िर इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

 

Guest: –

1.संतोष पांडेय, सांसद, लोक सभा

2.पथिकृत पाइन, सीनियर रिसर्च फेलो, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन

 

 

Producer:- Surender Sharma

Anchor- Manoj Verma

Guest Team- Paras Kandpal

PCR TEAM-   Ashutosh Jha, Sandeep Handa ,Shivaji , Sunil Sharma,  Rajesh Barnwal, Sandeep Gupta.

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes