Sansad Tv
आज हम बात करेंगे केरलम में नई सरकार के गठन की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि वीडी सतीशन के केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही राज्य में नई सरकार का गठन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम की नई सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है। सोमवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वीडी सतीशन के अलावा उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी इस भव्य समारोह में शपथ ली। कांग्रेस के अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, आरएसपी, केरल कांग्रेस और सीएमपी गठबंधन सरकार में शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हाल ही में संपन्न चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यूडीएफ ने जबरदस्त वापसी करते हुए 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतीं है। राज्य में वामदलों नेतृत्व वाले एलडीएफ गठबंधन को हार का सामना करना पडा।
Guests:- 1. G Sreedathan, Senior Journalist
Anchor: Manoj Verma
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Paras Kandpal, Vinod Kumar Singh
PCR Team: Hem Joshi, Rakesh Nayak, Javed Faridi, Rajesh Barnwal, Sandesh Jain.
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV