Sansad Tv
आज हम बात करेंगे 1 फरवरी 2026 का पेश होने वाले केंद्रीय बजट की और बजट से उम्मीदों की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026 27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट संसद में पेश कर चुकी है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025.26 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी विकास दर 7 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है। बजट को लेकर हर वर्ग की अपनी उम्मीदें हैं। असल में 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की पहचान रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म वाली रही है। मुददा चाहे खेती किसानी की हो या बात उद्योग जगत की हो। मुददा महिला सशक्तिकरण का हो या युवाओं का। बात शिक्षा स्वास्थ्य, रक्षा क्षेत्र की जाए या देश के समग्र विकास की। रेलवे, उर्जा, इनकम टैक्स और मिडिल क्लास से जुड़े मुद्दों पर सरकार कुछ अहम घोषणाएं कर सकती है। स्वदेशी से प्रेरित आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा और विकसित भारत का लक्ष्य है। लिहाजा मुददा राजकोषीय रणनीति का है और मुद्दे वैश्विक सहभागिता का भी। इसलिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश किए जाने वाले भारत के केंद्रीय बजट पर देश दुनिया की निगाहें लगी हैं। हर किसी को उम्मीदें हैं इसलिए मुददा आपका में आज हम बात 1 फरवरी 2026 का पेश होने वाले केंद्रीय बजट और बजट से क्या उम्मीदे हैं उससे संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
Guests: 1- Ashok Vishandass /Professor (Applied Economics), IIPA
2- Manohar Singh, Senior Journalist
3- Dr. Ranjeet Mehta, CEO & Secretary General, PHDCCI
Anchor: Manoj Verma
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV