Sansad Tv
आज हम बात करेंगे सदन की कार्यवाही में व्यवधान की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष के व्यवधान और नारेबाजी के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। मसलन यदि हम 4 अगस्त से 8 अगस्त तक संसद की कार्यवाही की बात करें तो विपक्ष के व्यवधान के चलते कि महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पाई। विपक्ष की नारेबाजी और व्यवधान के बीच सदन से पारित हुए। मसलन पोर्ट शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को लोकसभा में मर्चेंट शिपिंग बिल 2024 पेश किया। विपक्ष की नारेबाजी के बीच बिल पास हुआ। गुरुवार को कोस्टल शिपिंग बिल 2025 पारित कर दिया गया। राज्यसभा ने इस बिल को अपनी मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य भारतीय तट रेखा पर माल ढुलाई को सुगम बनाना है। इस प्रकार खेल और खिलाडियों के लिए महत्वपूर्ण नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन बिल 2025 पर भी चर्चा नहीं पाई। गोवा राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक 2024 पारित किया गया। मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2025 पारित कर दिया। यह विधेयक व्यवधान के बीच पारित किए गए। इतना ही नहीं मानसून सत्र में लोकसभा में प्रश्नकाल में 11 प्रश्न किसानों से संबंधित पूछे जाने थे लेकिन व्यवधान के चलते प्रश्नकाल नहीं चल पाया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पडी। 21 जुलाई 2025 को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ था अभी तक सिर्फ 28 और 29 जुलाई को ही सदन में कार्यवाही चली। दोनों दिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों सदनों में चर्चा हुई थी। अन्य दिनों मेें व्यवधान अधिक हुए जिसके चलते संसद का कामकाज प्रभावित हुआ। इसलिए सदन की कार्यवाही में व्यवधान क्यों इस मुद्दे पर आज हम बात करेंगे। क्योंकि मुद्दा आपका है। मुद्दा देश का है।
Guests:
1- Ganesh Singh, MP, Lok Sabha, Bharatiya Janata Party
गणेश सिंह, सांसद, लोक सभा, सतना, मध्य प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी
2- Dr. Laxmikant Bajpayee , MP, Rajya Sabha, Bharatiya Janata Party
डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद, राज्य सभा, उत्तर प्रदेश, भाजपा
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: / sansadtv
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV