Mudda Aapka: UPSC: राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष | 03 October, 2025

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी वर्ष की। संघ लोक सेवा आयोग 1 अक्टूबर 2025 से 1 अक्तूबर 2026 तक शताब्दी वर्षगांठ मनाएगा। संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना 1 अक्तूबर 1926 को पब्लिक सर्विस कमीशन के रूप में हुई थी। यह गठन भारत सरकार अधिनियम 1919 के प्रावधानों और 1924 की ली कमीशन की सिफारिशों के आधार पर किया गया था। 1937 में इसका नाम बदलकर फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन कर दिया गया और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ इसे संघ लोक सेवा आयोग नाम मिला। संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग 14 में अनुच्छेद 315 से 323 तक के तहत संघ और राज्य लोक सेवा आयोगों को विशेष दर्जा दिया। पिछले सौ वर्षों में इसकी विकास यात्रा केवल एक संस्थान का इतिहास नहीं है बल्कि भारत के उस गहरे विश्वास का प्रतीक है जो निष्पक्षता विश्वास और सत्यनिष्ठा पर आधारित है। संघ लोक सेवा आयोग के जरिये दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण एवं सबसे बड़े लोकतंत्र में शासन के विशाल कार्यभार का संचालन होता है। इसलिए मुद्दा आपका में हम बात संघ लोक सेवा आयोग की सौ वर्षो की यात्रा की करेंगे।

Guest: –

  1. Durga Shankar Mishra, Former Chief Secretary, Uttar Pradesh

2.Dr. Santosh Taneja, President Samkalp Foundation

 

Producer:- Surender Sharma

Anchor- Manoj Verma

Guest Team- Deepti Vashishtha, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

PCR TEAM-   Sanjeev Gupta, Rakesh Nayak, Saroj Kumar, Sunil Sharma, Javed Faridi, Shobha,  Rohit Sinha, Rishi Chauhan

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter:   / sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes