Mudda Aapka : Road Traffic Accidents in India: Issues and Challenges | 30 August, 2022

Sansad TV
दुनिया में भारत ऐसे मुल्क लिस्ट में शुमार है, जहां सबसे ज्यादा लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। दुनिया के कुल वाहनों का सिर्फ एक प्रतिशत ही भारत में है लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में से 11 प्रतिशत मौतें भारत में ही होती हैं। सरकार ने राष्ट्रीय अपराध रिक़ॉड ब्यूरो यानि NCRB रिपोर्ट-2021 जारी की है, और इस रिपोर्ट में यातायात दुर्घटनाओं से जुड़े कई आंकड़े जारी किए गए है। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि साल 2021 में 2020 की तुलना में ज्यादा लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई है। देश में 2021 में करीब 4 लाख 22 हजार यातायात दुर्घटनाओं में 1 लाख 73 हजार लोगों की जान चली गई, जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 24,711 मौतें हुईं, इसके बाद तमिलनाडु में 16,685 लोगों की मौत हुई। NCRB की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में यातायात दुर्घटनाओं की संख्या 2020 में 3 लाख 68 हजार 828 से बढ़कर 2021 में 4 लाख 22 हजार 659 हो गई। इन यातायात दुर्घटनाओं में 4 लाख 3 हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं, करीब 18 हजार रेलवे दुर्घटनाएं और 1,550 रेलवे क्रासिंग दुर्घटनाएं शामिल हैं। 2020 से 2021 तक राज्यों में यातायात दुर्घटना के मामलों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि तमिलनाडु में दर्ज की गई, इसके बाद मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल का स्थान है। चार राज्य मिजोरम, पंजाब, झारखंड और यूपी ऐसे राज्य हैं, जहां सड़क दुर्घटनाओं में घायलों से अधिक मरने वाले की संख्या है। अन्य राज्यों में सड़क दुर्घटना में मरने वाले से अधिक घायलों की संख्या की संख्या है। रिपोर्ट बताती है कि सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत की संख्या में 18.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि भारत के 75 फीसदी से अधिक गरीब परिवारों की आमदनी में कमी का कारण सड़क दुर्घटना है। मुद्दा आपका में आज हम बात करेंगे भारत और सड़क दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा की… जानेंगे इसके साथ जुड़ें अलग अलग पहलुओं को… बात करेंगे इसे जुड़े आर्थिक, सामाजिक, कानूनी और मनोवैज्ञानिक पहलुओं की।

Guests:

1. Sharda Prasad, Former Director, NCRB & Former Director National Institute of Criminology and Forensic Science

2. Anurag Kulshrestha, President, TRAX (Road Safety NGO)

3. Dr. S. Velmurugan, Chief Scientist, Traffic Engineering and Safety Biodata, Central Road Research Institute (CRRI)

Anchor-Preeti Singh

Producer:- Pardeep Kumar

Production- Surender Sharma

Guest Team- Manoj Gupta, Anshuman

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes