Sansad Tv
आज हम बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा बजट 2026-27 के मुख्य विषयों पर आधारित वेबिनार की। वेबिनार के विषय भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन से जुड़े हैं। सरकार बजट को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं चाहती बल्कि स्टेकहोल्डर्स के साथ सीधा संवाद कर विकसित भारत का लक्ष्य तय करना चाहती है। इसलिए बजट के बाद आयोजित होने वाले ये वेबिनार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वेबिनार केंद्रीय बजट के बाद सरकार की ओर से जारी जनसंपर्क और संवाद श्रृंखला का हिस्सा हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद जारी वेबिनार की कड़ी में सबका साथ सबका विकास नाम से एक वेबिनार को संबोधित किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल की बजट घोषणाओं के बाद नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए उठाए गए कदमों पर रोशनी डाली। पीएम मोदी ने कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति सिर्फ एक चर्चा का विषय नहीं है, ये बजट का मूल ध्येय है. पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षाओं की पूर्ति का बहुत बड़ा माध्यम Education, Skill, Health, Tourism, Sports, Culture जैसे मूलभूत Sectors हैं. उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर मजबूत हुआ है आयुष्मान भारत योजना और आरोग्य मंदिरों की वजह से ग्रामीण इलाकों में हेल्थ सर्विसेज की पहुंच बढ़ी है, उन्होंने केयर इकॉनमी के बारे में बात की दरअसल जैसे-जैसे सीनियर सिटीजन की आबादी बढ़ेगी, केयरगिवर्स की डिमांड भी बढ़ेगी इसलिए मुददा आपका में आज हम बात केयर इकॉनमी करेंगे।
Guests: 1- Dr. Sumit Aggarwal, Scientist and Program officer, ICMR -Hqrs, Ministry of Health and Family welfare
डॉ. सुमित अग्रवाल, वैज्ञानिक-ई एवं कार्यक्रम अधिकारी, ICMR
2- Professor Rajib Dasgupta Chairperson, Centre of Social Medicine and Community Health, JNU
प्रो. राजीब दासगुप्ता, अध्यक्ष, सेंटर ऑफ सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ, जेएनयू
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV