Sansad Tv
आज हम बात करेंगे पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते आए संकट की और इस मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जंग के चलते पश्चिम एशिया में संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संसद से दुनिया को बडा संदेश दिया है। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच इस युद्ध का असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद से दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने वक्तव्य में कहा कि भारत हमेशा से मानवता के हित में और शांति के पक्ष में अपनी आवाज उठाता रहा है। भारत का प्रयास सभी पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करने का है। बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है। हमारा हर प्रयास तनाव को कम करने और इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया के संकट के चलते भारत के समक्ष चुनौतियों और इन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सरकार की तैयारियों का भी उल्लेख किया। दरअसल पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर भारत सरकार का क्या रुख है ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भारत सरकार क्या क्या कदम उठा रही है खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और स्वदेश वापसी को लेकर सरकार ने क्या क्या कदम उठाए हैं इन सभी सवालों और मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सरकार का रुख स्पष्ट किया। इसलिए मुद्दों आपका में आज बात पश्चिम एशिया में युद्ध के संदर्भ में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य की करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का क्या संदेश हैं क्या मायने हैं। मुद्दा आपका में इसे जानने समझने की कोशिश करेंगे।
Guests:
1- Shashank Mani (Tripathi) ,BJP, MP, Deoria , Uttar Pradesh ,
शशांक मणि, सांसद, लोक सभा, देवरिया, उत्तर प्रदेश, भाजपा
2- Ashok Sajjanhar, Former Ambassador
अशोक सज्जनहार, पूर्व राजदूत
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV