Mudda Aapka : India : Rise of the Third Front | तीसरे मोर्चे की कोशिश | 1 September, 2022

लंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि उनकी यह मुलाकात 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी का एक तीसरा मोर्चा बनाने के संबंध में हुई है। बीजेपी से अलग होकर एक बार फिर बिहार की सत्ता पर काबिज़ होने के बाद ऐसा पहली बार था जब केसीआर और नीतीश कुमार की मुलाक़ात हुई, हालांकि केसीआर का बिहार दौरे का प्लान बहुत पहले का था। वो देशभर में गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेस फ्रंट तैयार करने की कोशिश में हैं और इस संबंध में देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वर्तमान उपमुख्यमंत्री जब विपक्ष के नेता थे तो उन्होंने तीसरे मोर्चे के लिहाज से ही केसीआर से मुलाकात की थी, तब माना जा रहा था कि तेजस्वी यादव तीसरे मोर्चे को लेकर तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करना चाह रहे हैं। केसीआर का पटना आना तेजस्वी यादव की उस पहल की सफलता मानी जा रही है। केसीआर, लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोहा लेने की कोशिश में लगे हैं। क्षेत्रीय दलों का मानना है कि उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में लगभग 225 लोकसभा सीटें हैं। तमाम विपक्षी पार्टियां उस पर नजर गड़ाए हुई है। ऐसे में गैर एनडीए दल एकजुट हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी, बिहार से नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव, तेलंगाना से केसीआर सहित वाम दलों के नेता भी तीसरे मोर्चे की वकालत कर रहे हैं। क्या केसीआर और नीतीश कुमार की मुलाकात इसी कवायद में पहला कदम माना जा रहा है। क्या ये एक बार फिर तीसरे मोर्चे यानि थर्ड फ्रंट की कोशिश है। क्या होगा थर्ड फ्रंट का एजेंडा और कितनी मिलेगी कामयाबी.. किसे होगा नफा और किसे कितना नुकसान। आज इसी पर करेंगे चर्चा।

Guests:

1. Nirmal Pathak, Bhasha Editor

2. Awadhesh Kumar,Senior Journalist

3. Ganapathy Subramaniam, Senior Journalist

Anchor-Preeti Singh

Producer:- Pardeep Kumar

Production- Sagheer Ahmed

Guest Team-Vinod Kumar Singh, Lokesh Bhardwaj

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes