Mudda Aapka: House Decorum: On The Functioning of Parliament- LS Speaker | 16 March, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे संसदीय मर्यादा की। इस मुददे पर बात इसलिए क्योंकि संसदीय मर्यादा को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों चिंतित हैं। हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सराहना की है। पत्र में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोक सभा अध्यक्ष के व्यवहार का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि आपने जिस संयम, संतुलन और निष्पक्षता के साथ परिस्थितियों का सामना किया वह सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में इस बात पर दुख जताया कि कुछ लोग परिवारवादी और सामंती सोच के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने सीमित दायरे में रखना चाहते हैं और नए नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पाते। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि संसद संवाद तर्क और विचार विमर्श का केंद्र है जहां हर क्षेत्र की आवाज को स्थान मिलना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र के नियमों, प्रक्रियाओं और परंपराओं के प्रति उनका हमेशा अटूट विश्वास रहा है। क्योंकि मुददा संसदीय मर्यादा का है लिहाजा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा में प्रतिनिधित्व रखने वाले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखा है सांसदों के आचरण पर चिंता व्यक्त की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन की हमेशा से गरिमापूर्ण चर्चा और संवाद की गौरवशाली परंपरा रही है लेकिन पिछले कुछ समय से देश के संसदीय लोकतंत्र की गरिमा और प्रतिष्ठा को कुछ सदस्यों द्वारा सदन के भीतर और बाहर कमजोर किया जा रहा है। संसदीय मर्यादा और सांसदों का आचरण संसदीय लोकतंत्र में महत्व मुद्दा है इसलिए मुद्दा आपका में आज हम बात संसदीय मर्यादा की करेंगे।

 

Guests:- 1- Dr. Ajeet Madhavrao Gopchade, MP, Rajya Sabha, Maharashtra, BJP

डॉ. अजीत माधवराव गोपछड़े, सांसद, राज्य सभा, महाराष्ट्र, भाजपा

2- Darshan Singh Choudhary, MP, Lok Sabha, BJP

दर्शन सिंह चौधरी, सांसद, लोक सभा, भाजपा

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes