Mudda Aapka: Food Safety Day | 07 June, 2022

SANSAD TV

आज हम बात करेंगे सुरक्षित भोजन और बेहतर स्वास्थ्य की। इस मुद्दे पर बात इसलिए करेंगे क्योंकि 7 जून को World Food Safety Day मनाया जाता है। 2022 की थीम है सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य। इस थीम की घोषणा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा की गई है। यह थीम इस विषय पर फोकस करता है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित खाना कितना आवश्यक है। यह मुद्दा कितना गंभीर इस बात का अंदाजा इन आंकड़ों से लगा सकते हैं। मसलन दुनिया भर में अनुमानित 4 लाख 20 हजार लोग हर साल दूषित भोजन खाने से मर जाते हैं। मरने वालों में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या सवा लाख के आप पास रहती है। दुनिया की लगभग 2 अरब से अधिक आबादी भुखमरी के संकट से जूझ रही है। गेहूं सहित अनाज की भारी कमी ने लाखों लोगों को खासतौर पर अफ्रीका में भुखमरी और कुपोषण के कगार पर ला दिया है। रूस-यूक्रेन मिलकर वैश्विक गेहूं निर्यात का लगभग एक तिहाई प्रदान करते हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच युद्ध ने कई देशों के सामने रोटी का संकट खडा कर दिया है। लेकिन आज के कार्यक्रम में हम बात युद्ध की नहीं जीवन के सुरक्षित भोजन और बेहतर स्वास्थ्य करेंगे।

Guests: 1- Amit Khurana, Director, Sustainable Food Systems, CSE 2- Pawan Agarwal, Former CEO, FSSAI 3- Dr. Umesh Kapil, Professor, (Retd.) Public Health Nutrition, AIIMS Anchor: Manoj Verma Producer: Pardeep Kumar Assistant Producer: Surender Sharma

Follow us on: -Twitter: https://twitter.com/sansad_tv

Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv

FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi... –

Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes