Mudda Aapka : Digital Rupee | 02 December, 2022

Sansad TV
भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 दिसंबर को रिटेल डिजिटल रुपी के पायलट प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है। देश के चार प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में डिजिटल रुपये के पायलट परीक्षण शुरुआत की गई है। प्रोजेक्ट के लिए चुने गए बैंकों की ओर से पहले ही दिन 1.71 करोड़ रुपये डिजिटल रुपये की मांग की गई। जिसमें चार बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, YES बैंक और IDFC FIRST BaNK के साथ ग्राहक और व्यापारी इसका लेनदेन कर सकेंगे। बैंकों की मांग के अनुरुप भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल रुपया जारी कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने कहा है कि पायलट में ग्राहकों और व्यापारियों का क्लोज्ड ग्रुप होगा जो चुनिंदा स्थानों को कवर करेगा। ई-रुपी का डिस्ट्रीब्यूशन बैंकों के माध्यम से किया जाएगा। यूजर इसे मोबाइल फोन और डिवाइसेज में डिजिटल वॉलेट में रख सकेंगे। डिजिटल वॉलेट से – पर्सन-टु-पर्सन या पर्सन-टु-मर्चेंट ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। आरबीआई की ओर से जारी किया गया ई-रुपी-डिजिटल टोकन पर आधारित है। इसे केंद्रीय बैंक ही जारी कर सकता है और इसका मूल्य बैंक नोटों के समान ही है। इसे पेपर नोटों की तरह 2000, 500, 200,100, 50 और अन्य वैध डिनॉमिनेशन में जारी किया गया है।

Guests:
1- Yaduvendra Mathur, Former Special Secretary Niti Aayog
2- Dr. Brajesh Kumar, Assoc. Professor, AJNIF
3- Wg Cdr S Sudhakaran (Retd.) ,CEO, QuGates Technologies

Anchor: Preeti Singh
Producer: Pardeep Kumar
Production: Surender Sharma
Guest Team: Manoj Gupta, Lokesh Bhardwaj
Research: Dr. Nigam Kumar Jha
PCR Team: Ashok Babu, Ranpal Singh

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes