Sansad Tv
आज हम बात करेंगे 2026 की। इस नए साल के लिए देश के नए वादे इरादे की और नए संकल्पों की। भारत जनवरी 2026 में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन सीएसपीओसी की मेजबानी करने जा रहा है। सीएसपीओसी की मेजबानी संसदीय कूटनीति में भारत के नेतृत्व का संदेश है। अंतरराष्ट्रीय संसदीय सहयोग में भारत अग्रणी भूमिका का प्रमाण है। भारत लोकतंत्र की जननी है और संसदीय लोकतंत्र के लिहाज से राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की मेजबानी उपलब्धी है। एक फरवरी को देश का आम बजट रहेगा। वैसे 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूत बढ़त दिखाई और 2026 में तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद यह माना जा रहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। कृषि, रक्षा और लघु एवं मध्यम उद्यमों पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष में भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल 1 के लिए 2026 का साल महत्वपूर्ण है। लेकिन सबसे बडा संकल्प भारत के गृह मंत्रालय का है जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि नक्सलवाद दम तोड रहा है और 2026 में भारत नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा। 2026 का साल राजनीति और चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। जैसा कि अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि नववर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का अवसर होता है। इसलिए वर्ष 2026 देश और समाज के लिए सुख, शांति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। लिहाजा मुद्दा आपका में आज हम बात 2026 भारत के लिए क्यों और कैसे महत्वपूर्ण रहने वाला है इस पर चर्चा करेंगा।
Anchor:- Manoj Verma
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Guests:-
बिनय कुमार सिंह, निदेशक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन
राम नारायण श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार
महेश कौशिक, उप निदेशक, सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV