आज हम बात करेंगे भारतीय सेना और अंतर सेवा संगठन अधिनियम की। इस मुद्दे पर बात इसलिए करेंगे क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को एक साथ लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। भारत सरकार ने देश की रक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए 27 मई 2025 को अंतर सेवा संगठन अधिनियम 2023 के नियमों को अधिसूचित कर दिया है। भारत सरकार की इस पहल को भारतीय सेना की तीनों शाखाओं थल सेना नौसेना और वायुसेना के बीच एकीकरण और समन्वय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अंतर सेवा संगठन अधिनियम से संबंधित विधेयक को 2023 के मॉनसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था। अंतर सेवा संगठन अधिनियम क्या है। इसकी क्यों आवश्यकता थी और इसका क्या प्रभाव होगा। इस अधिनियम के तहत कमांड, नियंत्रण और अनुशासन का क्या संदेश है
Guests:
1. Maj Gen Ashwani Kumar Siwach (Retd.), Defence Expert
2. Vice Admiral Shekhar Sinha (Retd), Former Head of India’s Western Naval Command
3. Air Marshal Gurcharan Singh Bedi (Retd.) Defence Expert
Anchor: Manoj Verma
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Deepti Vashishtha, Vinod Kumar Singh
PCR Team: Ashutosh Jha, Hem Joshi, Syed Farhat, Rajesh Barnwal , Braja Rout, Javed Faridi, Rohit Sinha, Shibu Nair.
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV