Mudda Aapka: संसद इस सप्ताह | 20 March, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे संसद में इस सप्ताह हुए कामकाज की। इस सप्ताह सदन की कार्यवाही 16, 17 और 18 मार्च 2026 तीन चली और कार्य के लिहाज से यह तीनों दिन उत्पादकता वाले रहे। पर्व के कारण 19 और 20 मार्च को अवकाश रहा और सप्ताहांत 21 और  22 मार्च के कारण सदन की बैठक अब सीधे 23 मार्च को होगी। इस सप्ताह सदन की तीन चली कार्यवाही के दौरान दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधायी कार्य हुआ। विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन रद्द करना भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम रहा। विधायी कार्य की बात जाए तो संसद में विनियोग विधेयक 2026 पारित किया गया। लोकसभा ने  विभिन्न मंत्रालयों की 2026 27 के लिए अनुदान मांगों को पारित कर मंजूरी दे दी। लोकसभा ने  53 लाख करोड़ रुपये से अधिक के व्यय को मंजूरी दे दी। लोकसभा में रेल मंत्रालय के वित्तीय वर्ष 2026.27 के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान हुआ। लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नियंत्रण में अनुदान देने की मांग पर चर्चा हुई वहीं राज्यसभा में  59 सदस्यों को विदाई दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यों को विदाई देते हुए अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों ने अपनी अनुभव और भावनाओं को सदन के साथ साझा किया। राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ सांसदों को भावपूर्ण विदाई का दृश्य राज्यसभा में देखने सुनने को मिला। मुद्दा आपका में आज हम बात संसद में कामकाज की करेंगे।

 

Guests:

1- Dr. Laxmikant Bajpayee, MP, Rajya Sabha

2- Rakesh Shukla, Senior Journalist

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Surender Sharma

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

PCR Team: Hem Joshi ,Kailash Khanduri , Sunil Sharma , Vineet Bhatia , Sandesh Jain, Rohit Sinha, Nitin

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes