Mudda Aapka: विश्व जनसंख्या और संसाधन | 17 November, 2022

Sansad TV
दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। वैश्विक जनसंख्या के 8 अरब का आंकड़ा छूने को संयुक्त राष्ट्र ने मानव विकास के पड़ाव में एक मील का पत्थर बताया है। विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले पांच प्रमुख देशों की बात करें तो सयुंक्त राष्ट्र के अनुसार चीन पहले नंबर पर है। चीन की मौजूदा जनसंख्या 143 करोड़ है दूसरे पायदान पर भारत है जिसकी जनसंख्या 142 करोड़ है। अमेरिका 34 करोड़ की जनसंख्या के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे स्थान पर इंडोनेशिया है और इसकी जनसंख्या 28 करोड़ है। पाकिस्तान 24 करोड़ की जनसंख्या के साथ विश्व में पांचवें स्थान पर है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों से पता चलता है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब और 2100 में 10 अरब के पार तक बढ़ सकती है। जबकि वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं। इसे 9 अरब तक पहुंचने में लगभग 15 साल लगेंगे। यानी 2033 तक जनसंख्या 9 अरब के पार हो सकी है। इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि वैश्विक जनसंख्या की समग्र विकास दर धीमी हो रही है। 2022 में दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र दोनों एशिया में हैं। 2.3 अरब (बिलियन) लोगों के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया और 2.1 अरब (बिलियन) लोगों के साथ मध्य और दक्षिणी एशिया है। चीन और भारत प्रत्येक 1.4 अरब (बिलियन) से अधिक की जनसंख्या के साथ इन दो क्षेत्रों में अधिकांश आबादी के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि वार्षिक विश्व जनसंख्या की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1950 के दशक के बाद यह पहली बार है, जब जनसंख्या अपनी सबसे कम रफ्तार से बढ़ रही है। वर्ष 2020 में यह दर घटकर एक प्रतिशत से भी कम रह गई। इन तमाम आंकड़ों के बीच जाहिर है जनसंख्या वृद्धि से प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा रहा है। आखिर क्यों है 8 अरब की जनसंख्या का मानव जीवन के पड़ाव में अहम… क्या है बढ़ती जनसंख्या और संसाधनों के बीच का संबंध.. कितनी संभावनाएं.. कितना अवसर और क्या है बढ़ती हुई चुनौतियां.

Anchor: Preeti Singh
Producer: Pardeep Kumar
Production: Surender Sharma
Guest Team: Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Research: Dr. Nigam Kumar Jha
PCR Team: Ashutosh Jha, Sanjeev Gupta

Guests:
1- Prof. Aman Agarwal, Director, Indian Institute of Finance
2- Sanjay Kumar, Population Dynamics and Research Specialist, UNFPA
3- Dr. U V Somayajulu, Director, Sigma Research & Former President (IASP)

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes