Sansad Tv
आज हम बात करेंगे वित्त विधेयक 2026 की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि लोकसभा ने लंबी चर्चा के बाद बुधवार 25 मार्च को वित्त विधेयक 2026 32 सरकारी संशोधनों के साथ पारित कर दिया। इससे केंद्र सरकार की बजटीय प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की नीतियां भरोसे पर आधारित टैक्स सिस्टम, बेहतर जीवन स्तर और कारोबार के अनुकूल माहौल बनाने पर केंद्रित हैं। संसद में अपने संबोधन में सीतारमण ने कहा कि भारत में सुधार मजबूरी में नहीं बल्कि विश्वास, स्पष्टता और प्रतिबद्धता के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा टैक्स सिस्टम तैयार करना है जो अत्यधिक जांच के बजाय करदाताओं के भरोसे पर आधारित हो। वित्त मंत्री ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की सुधार नीति अल्पकालिक चुनौतियों के बजाय दीर्घकालिक आर्थिक विकास की सोच पर आधारित है। इसलिए मुददा आपका में आज हम बात वित्त विधेयक, 2026 पर चर्चा करेंगे।
Guests:- 1- Dr. Rajesh Mishra, MP, Lok Sabha, Sidhi, Madhya Pradesh, BJP
डॉ. राजेश मिश्रा, सांसद, लोक सभा, सीधी, मध्य प्रदेश, भाजपा
2- Sishir Sinha , Senior Journalist
शिशिर सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV