Sansad Tv
आज हम बात करेंगे वर्ष 2025 में खेल जगत में भारत की उपलब्धियों की और नीतिगत सुधारों की। इस मुददे पर बात इसलिए क्योंकि 2025 का साल उपलब्धियों और नीतिगत सुधार की दृष्टि से यादगार साल रहा। भारत की संसद ने खेलों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए। तो देश विदेश में भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का नया इतिहास रख। इसलिए साल 2025 भारतीय खेल इतिहास के उन खास वर्षों में शामिल हो गया जब देश ने एक साथ कई खेलों में वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का एहसास कराया। क्रिकेट में जहां भारतीय पुरुष टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर अपना दबदबा कायम रखा वहीं नवी मुंबई में महिला टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही शतरंज में डी गुकेश और दिव्या देशमुख जैसे युवा सितारों ने भारत को नई पहचान दिलाई जबकि नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में एक बार फिर देश का परचम लहराया। पैरा स्पोर्ट्स और एशियाई खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि 2025 सिर्फ उपलब्धियों का साल नहीं बल्कि भारत के खेल महाशक्ति बनने की कहानी का अहम पड़ाव रहा। लिहाजा 2026 में देश नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खेलों की बात की और कहा कि वर्ष 2025 खेल के लिहाज से एक यादगार साल रहा। 2025 में खेल की उपलब्धियां और 2026 से भारतीय खेल और खिलाडियों की उम्मीदें मुद्दा आपका में इस पर चर्चा करेंगे। चर्चा करने के लिए खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
Anchor:- Manoj Verma
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Guests:-
पूनम बेनीवाल, वरिष्ठ विकास अधिकारी, टीओपीएस, भारतीय खेल प्राधिकरण
डॉ. दीपा मलिक, पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता, पद्म श्री और खेल रत्न पुरस्कार विजेता
राकेश थपलियाल, वरिष्ठ खेल पत्रकार
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV