Sansad Tv
आज हम बात करेंगे 2025 में भारत की विकास गाथा कैसी रही। बात करेंगे अर्थव्यवस्था की। विनिर्माण क्षेत्र की और डिजिटल क्रांति की। साल 2025 को भारत के इतिहास में केवल एक आर्थिक उपलब्धि के रूप में नहीं बल्कि एक नीतिगत बदलाव के वर्ष के तौर पर भी देखा जाएगा। यह बदलाव केवल नीतियों तक सीमित नहीं रहाए बल्कि उसने यह संकेत भी दिया कि भारत अपनी विकास यात्रा को अब छोटे कदमों से नहीं बल्कि बड़े निर्णयों से आगे बढ़ाना चाहता है। जीएसटी, इनकम टैक्स, श्रम कानून और जन विश्वास जैसे सुधारों ने आम जनता और एमएसएमई को राहत दी। एफडीआई, व्यापार समझौते, न्यूक्लियर सुधार और ग्रामीण रोजगार ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव रखी। इसलिए 2025 में भारत ने आर्थिक और नीतिगत सुधारों के माध्यम से विकास की नई दिशा चुनी। 2025 में भारत की विकास से संबंधित जो महत्वपूर्ण कारण रहे हैं और आने वाला साल 2026 कैसा रहेगा मुद्दा आपका में इस पर बात करेंगे। चर्चा करने के लिए खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
Guests:-
डॉ. चरण सिंह, सीईओ, ईग्रो फाउंडेशन
डॉ. रंजीत मेहता, सीईओ और महासचिव, PHDCCI
संजय आनंदराम, कोर वालंटियर, iSPIRT फाउंडेशन
डॉ. धनपत राम अग्रवाल, निदेशक, आईटीएजी बिजनेस सॉल्यूशंस
Anchor:- Manoj Verma
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV