Mudda Aapka: बिहार में रिकॉर्ड मतदान | 12 November, 2025

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे बिहार में रिकॉर्ड मतदान की। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। बिहार में इस मतदान पैटर्न के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि 2020 की तुलना में इस बार 9.8 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। 11 नवंबर को दूसरे चरण की  122 सीटों पर 68.74 फीसदी मतदान हुआ है जबकि पहले फेज की 121 सीटों पर 6 नवंबर को 65.08 फीसदी मतदान हुआ था इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर इस बार कुल 66.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 57. 29 फीसदी मतदान हुआ था। बिहार में आजादी के बाद से जितने चुनाव हुए हैं उन सभी चुनाव के मतदान के रिकॉर्ड इस बार टूट गए। इतना ही नहीं पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है। आजादी के बाद से लेकर अभी तक यानी 1951 से लेकर 2025 तक बिहार में जितने चुनाव हुए हैं उसके मतदान पैटर्न को देखते हैं तो साफ जाहिर होता है कि कि बिहार में जब.जब मतदान में 5 फीसदी से ज़्यादा इजाफा हुआ है उसका असर चुनाव पर पड़ा है। नक्सलवाद के चलते जिन क्षेत्रों में मतदान नहीं होता था वहां भी मतदान हुआ।जमुई के 10 मतदान केंद्रों में पहली बार हुई वोटिंग। लोकतंत्र के लिए यह अच्छा संकेत है। इसबीच मतदान के बाद बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मीडिया संस्थानों ने एग़्जिट पोल किए है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। लेकिन बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार कई कारणों से सुर्खिया में रहा है। अधिक मतदान के पीछे क्या कारण है। एग़्जिट पोल के संकेत दे रहे हैं। महिला का अधिक मतदान के क्या कारण है।

 

Guest: –

 

  1. Sanjay Singh, Senior Journalist
  2. Devender Shukla, Psephologist

 

Producer:- Surender Sharma

Anchor- Manoj Verma

Guest Team- Deepti Vashishtha, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

PCR TEAM-   Hem Joshi, Syed Farhat Ali, Braja, Rakesh Kumar, Vineet Bhatia,  Sandesh Jain, Rohit Sinha

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes