Mudda Aapka: नेपाल का जनादेश | Nepal’s Mandate for Change | 10 March, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे नेपाल के जनादेश की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि नेपाल में हुए आम चुनाव के जनादेश ने लोकतंत्र का नया अध्याय लिखा है। नेपाल की सियासत, इतिहास की सबसे बड़ी करवट ले रही है। नेपाल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई नई नवेली पार्टी सरकार बनाने जा रही है। नेपाल के संसदीय चुनाव में  रैपर से नेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बड़ी जीत मिली है। करीब चार पहले बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की जीत ने नेपाली राजनीति के अधिकांश पुराने दिग्गज नेता और पारंपरिक दल धराशायी कर दिया है। दरअसल  जेन-जी युवा आंदोलन से प्रेरित यह बदलाव पारंपरिक दलों के वर्चस्व, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता के अंत का संकेत है जो एक स्थिर और नए नेपाल के निर्माण का जनादेश देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में सफल आम चुनाव के लिए नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है। इसलिए मुद्दा आपका में आज हम बात नेपाल के जनादेश की करेंगे। भारत और नेपाल के नजरिए से नेपाल का जनादेश क्यों महत्वपूर्ण है इस से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। चर्चा करने के लिए खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हुए हैं।

 

Guests:- 1-  Manjeev Singh Puri, Former Ambassador

मंजीव सिंह पुरी, पूर्व राजदूत

2-  Dr. Sanjay Bhardwaj, Prof. School of International Studies, JNU

डॉ. संजय भारद्वाज, प्रोफेसर, सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, JNU

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes