Mudda Aapka: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 | 02 June, 2024

Sansad TV

देश के पूर्वोत्तर के दो राज्यों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गए है। चुनावों के नतीजे साफ हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ चुकी है। भाजपा ने 46 सीटें जीती है जो उनकी 2019 के चुनाव की 41 सीटों से 5 ज्यादा है। एनपीइपी को 5 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को केवल 1 सीट मिली। जबकि अन्य को 8 सीटें मिली हैं।

वहीं सिक्किम में  भी एक बार फिर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। पार्टी ने 31 सीटों पर जीत दर्ज करके ऐतिहासिक बहुमत पाया है। विपक्षी पार्टी SDF केवल 1 सीट जीत पाई है। ऐसे में सिक्किम विधानसभा में केवल एक विपक्षी विधायक बैठेगा। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 82.95 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सत्ता में काबिज हुई थी।

 

Guests:

  1. Pradeep Kaushal, Senior Journalist
  2. Devender Shukla, Psephologist

 

Anchor: Preeti Singh

Producer: Surender Sharma

Technical Team: Ashutosh Jha, Hem Joshi, Syed Farhat Ali, Rishi Chauhan

Guest Team: Deepti Vashishta, Paras Kandpal

Research: Dr. Nigam Kumar Jha

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter: / sansad_tv

-Insta: / sansad.tv

-FB: / sansadtelevision

-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

 

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: / sansadtv

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes