Mudda Aapka : हरित ऊर्जा - सतत विकास | 23 February, 2023

Sansad TV
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पोस्ट बजट वेबिनार के पहले कार्यक्रम में ग्रीन ग्रोथ पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर बार हमारा बजट वर्तमान चुनौतियों के समाधान के साथ ही New Age Reforms को आगे बढ़ाता रहा है। भारत ग्रीन एनर्जी से जुड़ी टेक्नोलॉजी में दुनिया में लीड ले सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज में जितना कमांडिंग पोजीशन में होगा, उतना ही बड़ा बदलाव वो पूरे विश्व में ला सकता है। वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रीन ग्रोथ को लेकर इस साल के बजट में जो प्रावधान किए गए हैं वो एक तरह से हमारी भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का शिलान्यास है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को ग्लोबल ग्रीन एनर्जी मार्केट में एक लीड प्लेयर के रूप में स्थापित करने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एनर्जी वर्ल्ड से जुड़े लोगों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रीन ग्रोथ भारत में ग्रीन जॉब्स को बढ़ाने के साथ-साथ ग्लोबल गुड में भी बहुत मदद करेगा। यह बजट एक अवसर तो है ही, इसमें सुरक्षित भविष्य की गारंटी भी समाहित है।उन्होंने कहा कि हमारे देश में एग्री-वेस्ट की कमी नहीं है, ऐसे में देश के कोने-कोने में एथनॉल प्लांट की स्थापना के मौके को निवेशकों को छोड़ना नहीं चाहिए। भारत में 10 हजार मिलियन क्यूबिक मीटर बायो गैस के उत्पादन की संभावना है।’ उन्होंने भारत की व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी, ग्रीन ग्रोथ स्ट्रैटजी का एक अहम हिस्सा बताया। पोस्ट बजट वेबिनार कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है जो 11 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 12 अलग-अलग सेक्टर पर चर्चा होगी और लोगों से बजट की घोषणाओं को बेहतर ढंग से लाागू करने के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

Guest:

1- Dr Vibha Dhawan, Director General, TERI
2-Manoj Kumar Upadhyay, Deputy Adviser (Energy), Niti Aayog
3-Praful Pathak, President, Solar Energy Society Of India

Anchor: Preeti Singh
Producer:- Pardeep Kumar
Production :- Surender Sharma
Guest Team- Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Research- Dr. Nigam Kumar Jha
PCR TEAM- Ashutosh Jha, Sanjeev Gupta, Kailash Khanduri , Durgesh

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes