Sansad Tv
आज हम बात करेंगे संसद का शीतकालीन सत्र की। मुद्दा आपका में आज बात लोक सभा में हुई इलोक्टोरल रिफार्म और एसआईआर पर हुई चर्चा की। आज लोक सभा में जो बहस चली, वह सिर्फ़ किसी तकनीकी प्रक्रिया या प्रशासनिक कार्यवाही पर नहीं थी, बल्कि आज देश की सबसे बड़ी ताक़त, यानी जनता का वोट, उसकी पवित्रता और उसकी सुरक्षा पर चर्चा हुई। आज सदन में Special Intensive Revision यानी SIR और व्यापक इलोक्टोरल रिफार्म पर बात हुई, वो सुधार जो 140 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को और भी मजबूत बनाते हैं। हमारे यहाँ एक चुनाव सिर्फ़ वोटिंग मशीनों का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों उम्मीदों का मामला है। और इसी वजह से आज लोकसभा में यह बड़ा सवाल उठा, क्या हमारे वोटर लिस्ट उतनी ही साफ़ हैं जितना हमारा लोकतंत्र दावा करता है? क्या वोटर रजिस्ट्रेशन, बूथ-लेवल वेरीफ़िकेशन और चुनावी पारदर्शिता उतनी मजबूत है जितनी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक मशीनरी को होनी चाहिए? और आज का माहौल यही बताता है कि देश सुधार के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जहां हर वोटर का नाम सही हो, हर वोट सही मतदाता डाले, हर बूथ तक सही जानकारी पहुँचे, और पूरा चुनावी सिस्टम पारदर्शी तरीके से काम करे। ये चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में हर पाँच साल में करीब 97 करोड़ वोटर, 10 लाख+ पोलिंग स्टेशन, और 11 लाख से ज़्यादा पोलिंग पर्सनेल चुनावों में उतरते हैं। इतना बड़ा ऑपरेशन—अगर वोटर रोल में एक छोटी सी गड़बड़ी हो जाए तो परिणाम की Legi-timacy पर असर पड़ सकता है। इसीलिए आज लोक सभा में यह संदेश साफ़ सुनाई दिया….“चुनाव सिर्फ़ परिणाम का खेल नहीं है, भरोसे का खेल है।” आज मुद्दा आपका में इस पर चर्चा करके समझेगे कि SIR आपके हमारे वोट की सुरक्षा कैसे है… क्यों इलोक्टोरल रिफार्म हमारे लोकतंत्र की अगली पीढ़ी की रीढ़ हैं।
Anchor:- Preeti Singh
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Guests:-
ओ.पी. रावत, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त
रामकृपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार
डॉ. मनोज कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV