Sansad Tv
आज हम बात करेंगे नेशनल टेक्नोलॉजी डे यानी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की। इस मुददे पर बात इसलिए क्योंकि 11 मई का दिन हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1998 में किए गए सफल पोखरण परमाणु परीक्षण में वैज्ञानिकों के योगदान के लिए 11 मई का दिन विशेष रूप से याद किया जाता है। 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिवस की शुरुआत की थी। 11 मई के दिन से भारत की और भी कई वैज्ञानिक उपलब्धियां जुड़ी हुई हैं। लिहाजा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और इनोवेटर्स को बधाई दी है। इस खास मौके को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1998 के पोखरण परीक्षण ने भारत की वैज्ञानिक ताकत को दिखाया। आत्मनिर्भर भारत के लिए टेक्नोलॉजी एक अहम स्तंभ है। पिछले कुछ सालों में जिस तरह से भारत में एआई क्रांति हुई है इसका कई सेक्टर को फायदा मिलने वाला है। जाहिर सी बात है कि बात चाहे पोखरण परमाणु विस्फोट की हो या रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की हो या बात डिजिटल इंडिया की हो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
Guests:- 1. Prof. V Ramgopal Rao, Group Vice Chancellor, BITS Pilani Campuses
Anchor: Manoj Verma
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
PCR Team: Hem Joshi, Shivaji ,Saroj Kumar, Rakesh Kumar, Vineet Bhatia, Sandesh Jain.
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV