Mudda Aapka: राज्य सभा में सदस्यों की विदाई | 18 March, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे राज्यसभा में सदस्यों की विदाई की। इस अवसर पर राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेवानिवृत्त हो रहे हैं सदस्यों के संबोधन की। सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ सांसदों को भावपूर्ण विदाई दी गई और उनके संसदीय योगदान की सराहना की। असल में राज्यसभा एक स्थायी सदन है जिसे कभी भंग नहीं किया जाता। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है और हर दूसरे वर्ष एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं जिन्हें विधिवत विदाई दी जाती है। सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ सांसदों को प्रधानमंत्री द्वारा भावपूर्ण विदाई और उनके संसदीय योगदान की सराहना की जाती है। बुधवार को राज्यसभा में ऐसे ही भावपूर्ण दृश्य और विचार देखने सुनने को मिले। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लंबे संसदीय अनुभव वाले कई वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा एचडी देवगौड़ा, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार कुछ ऐसे वरिष्ठ सदस्य हैं जिन्होंने अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी संसदीय कार्यों में बिताई है। इतने लंबे अनुभव के बाद भी नए सदस्यों को उनसे सीखना चाहिए । सदन में पूरी लगन से कैसे आना है जो भी हो सके योगदान देना है और समाज की दी हुई जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना है हम सभी को इन वरिष्ठ सदस्यों से कुछ न कुछ सीखना है मैं उनके योगदान की सराहना करता हूं क्योंकि इतना लंबा समय छोटा नहीं होता यह बहुत अहम होता है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की सदन के कामकाज में उनकी भूमिका और योगदान के लिए तारीफ की। राज्यसभा में सदस्यों की विदाई एक महत्वपूर्ण क्षण है इसलिए मुददा आपका में आज बात राज्यसभा में सदस्यों की विदाई की करेंगे।

 

Guests:- 1- Ajay Setia,Senior Journalist

2- Sanjeev Chopra, Senior Journalist

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Surender Sharma

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

PCR Team: Hem Joshi ,Durgesh , Sunil Sharma,  Mahavir Singh ,  Ruhi Malhotra , Sandesh Jain, Rohit Sinha, Nitin

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes