Mudda Aapka: महिला सशक्तिकरण : एक ऐतिहासिक कदम |Women's Empowerment: A Historic Step |17 April, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे देश की आधी आबादी को सत्ता में बराबरी का हक दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने आज यानी गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन अहम बिल लोकसभा में पेश कर दिए हैं, जिन पर फिलहाल चर्चा जारी है। इन तीनों विधेयकों पर वोटिंग कल होगी। संशोधन विधेयकों के जरिए राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने, सीटों के परिसीमन और संरचना में बदलाव की तैयारी है। ये विधेयक इसलिए भी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि अभी तक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सीमित रही है। ऐसे में यह केवल कानून का संशोधन नहीं, बल्कि महिलाओं की राजनीतिक ताकत और प्रतिनिधित्व को नई दिशा देने वाला बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि यह देश की लोकतांत्रिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भारत को अधिक संवेदनशील, अधिक प्रतिनिधिक और अधिक समावेशी लोकतंत्र की ओर ले जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि परिसीमन प्रक्रिया में सभी राज्यों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का संवैधानिक अधिकार दिया था, लेकिन उसका Implementation Census और Delimitation से जुड़ा था। अब 131वाँ संशोधन और परिसीमन विधेयक उसी वादे को 2029 तक वास्तविकता में बदलने की दिशा में निर्णायक कदम हैं। विधेयक के प्रस्तावित ढांचे के तहत लोकसभा सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रावधान है, और संख्या लगभग 815 तक जा सकती है। ऐसी स्थिति में लगभग एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। तो क्या यह भारतीय लोकतंत्र के दूसरे बड़े पुनर्गठन की शुरुआत है?

 

Guests:

1- Maya Naroliya, MP, Rajya Sabha, BJP

माया नारोलिया, सांसद, राज्य सभा, भाजपा

2- Sarjana Sharma Senior Journalist

सर्जना शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार

 

Anchor: Preeti Singh

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes