Sansad Tv
आज हम बात करेंगे पश्चिम बंगाल विधान सभा और लोकतंत्र की नई ऊर्जा की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि 3 और 4 जुलाई 2026 को पश्चिम बंगाल विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए कोलकाता में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को पश्चिम बंगाल की राजनीति और विधानसभा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित इस प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ सांसद उपस्थित रहे। प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसीज लोकसभा सचिवालय और पश्चिम बंगाल विधानसभा के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय और विधायी कार्य प्रणाली के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है। इनमें समिति प्रणाली, वित्तीय निगरानी संसदीय विशेषाधिकार और विधानसभाओं में डिजिटल प्रयोग जैसे मुद्दे शामिल है।
Guests:- 1. K V Prasad, Senior Journalist, ,Senior Journalist
Anchor: Manoj Verma
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Paras Kandpal
PCR Team: Sanjeev Gupta, Durgesh Kumar ,Shobha Kumari, Kulbir Sandhu, Sopan Tikoo
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV