Mudda Aapka - कोरोना: तैयारी है जरूरी | 10 April, 2023

Sansad TV
आज हम बात करेंगे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की और इससे बचाव के लिए तैयारियों की। इस मुद्दे पर बात करना इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5880 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35199 हो गई है। बीते चौबीस घंटे में कोरोना के नए मामलों में लगभग दस प्रतिशत का उछाल है। बीते रविवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण से चार मरीजों के निधन की सूचना है। महाराष्ट्र, केरल राजस्थान हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं। हालांकि आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल ठीक होने की दर 98.73 प्रतिशत है। इस बीच बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच कर तैयारियों का निरीक्षण किया। मुद्दा पैनिक होने का नहीं पर सावधानी का जरूर है। क्योंकि कोरोना संक्रमण का मुद्दा हर किसी के स्वास्थ्य से जुडा है इसलिए यह जानना समझना जरूरी है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी क्यों हो रही है। इसके पीछे क्या वजह है। कौन सा नया संक्रमण है। खतरा क्या है कितना है।

Guests:
1. Dr. K Madan Gopal, Senior Consultant, Health,NITI Aayog
2. Dr Raman Gangakhedkar, Dr C.G. Pandit National Chair, ICMR
3. Dr. Anil Gurtoo, Director Professor, Department of Medicine, Lady Hardinge Medical College, Delhi
4. Dr. Suresh Kumar, Medical Director, LNJP Hospital, New Delhi

Anchor: Manoj Verma
Producer:- Pardeep Kumar
Production :- Surender Sharma
Guest Team- Paras Khandpal, Vinod Kumar Singh
Research- Dr. Nigam Jha
PCR TEAM- Ashok Babu, Ranpal Singh, Sanjeev Gupta, Durgesh Singh

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel:

/ sansadtv

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes