Sansad Tv
आज हम बात करेंगे कबीर की वाणी की। समरसता के संदेश की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि भारत के महान संत, समाज सुधारक और निर्गुण भक्ति धारा के प्रमुख कवि संत कबीर दास की 629 वीं जयंती देश दुनिया में श्रद्धा, आस्था और सम्मान के साथ मनाई गई। हर साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा को संत कबीर का प्रकट दिवस मनाया जाता है। कबीर दास के जन्म के संबंध में विभिन्न मत प्रचलित हैं किन्तु व्यापक रूप से माना जाता है कि उनका जन्म वर्ष 1398 ईस्वी में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वाराणसी के निकट लहरतारा क्षेत्र में हुआ था। देशभर में कबीर पंथी आश्रमों, मंदिरों तथा विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सत्संग भजन कीर्तन कबीर वाणी का पाठ प्रवचन भंडारा एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। दरअसल कबीर दास ने अपनी वाणी से सामाजिक समरसता का संदेश दिया और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संत कबीर के विचारों को सबका साथ सबका विकास का मूल आधार भी माना जाता है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही कोटा में कबीर शोध संस्थान भवन का शिलान्यास किया और विराट कबीर सत्संग समारोह में शामिल हुए। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संत कबीर दास के विचार आज के समय में अधिक प्रासंगिक हैं। हरियाणा में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने संत कबीर दास से जुड़े स्थलों का संरक्षण किया है विकास किया है। इसलिए मुद्दा आपका में आज हम बात कबीर की वाणी की करेंगे और समरसता के संदेश की करेंगे। कबीर दास के विचार आज कैसे और कितने प्रासंगिक हैं इसे जानने समझने की कोशिश करेंगे।
Anchor:- Manoj Verma
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Guests:- 1. Tej Pratap Singh, Professor, Department Political Science, Banaras Hindu University
तेज प्रताप सिंह, प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
डॉ. हंसराज सुमन, प्रोफेसर, श्री अरबिंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
– / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV