Mudda Aapka:भारत ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप | Team India Won ICC Women's Cricket World Cup 2025

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने वह कर दिखाया जो लंबे अरसे तक सिर्फ़ एक सपना लगता था उन्होंने उस खेल में सबसे बड़ा खिताब जीता है जिसे भारत में सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है। जी हां बात क्रिकेट की। अक्सर तानों और धमकियों का सामना करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और जज़्बे से क्रिकेट विश्व कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में नवी मुंबई स्थित खचाखच भरे डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया तो पूरा स्टेडियम भारतीय ध्वज तिरंगे से लहरा उठा। क्रिकेट  मैदान पर विश्व कप की जीत के जश्न के साथ तिरंगा लेकर दौडती बेटियों को देखकर हर भारतवासी ठीक उसी तरह झूम उठा जब 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार पुरूषों के क्रिकेट का विश्व कप जीत कर इतिहास रचा था। इस बार भी महिला क्रिकेट की टीम जीत हर एक खिलाड़ी की संघर्ष और साहस की कहानी बयान करती है। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। भारत की बेटियों की इस जीत पर हर भारतवासी को गर्व हैं। जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विश्व कप जीतने टीम को इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि भारत की बेटियों की यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। दरअसल यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत है। भारत की यह जीत देश के खेल इतिहास का एक और स्वर्ण अध्याय है। इसलिए मुद्दा आपका आज हम बात महिला विश्व कप में भारत की जीत का क्या संदेश है। मुद्दा आपका में इस पर बात करेंगे।

 

Guests:

1- Poonam Yadav, Women Cricketer ( Retd.)

पूनम यादव, महिला क्रिकेटर (रि.)

2- Neeru Bhatia, Senior Sports Journalist

नीरू भाटिया, वरिष्ठ खेल पत्रकार

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter:   / sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

–  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes