Insight: जनऔषधि- स्वास्थ्य की टोकरी | 05 March, 2026

Sansad Tv

हर साल 7 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, और 1-7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत 315 चिकित्सीय उपकरण और 2,110से अधिक दवाइयाँ उपलब्ध हैं, जो प्रमुख ब्रांडेड विकल्पों की तुलना में 50–80% तक कम कीमत पर मिलती हैं। किफायती जनऔषधि उत्पाद दीर्घकालिक और पुरानी बीमारियों के उपचार में आर्थिक बोझ कम करने में सहायक हैं। कम लागत वाले उपकरण घर पर नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा देते हैं और अस्पताल जाने की आवश्यकता को कम करते हैं। जनऔषधि केंद्र एक ही स्थान पर आवश्यक दवाइयाँ और दैनिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें उपलब्ध कराते हैं। वर्ष 2024 से जनऔषधि केंद्रों द्वारा 200 आवश्यक दवाइयों का प्रोत्साहित भंडारण उपलब्धता और पहुंच को और बेहतर बना रहा है। जानने की कोशिश करेंगे की क्या जनऔषधि उत्पाद टोकरी हर स्वास्थ्य आवश्यकता को पूरा कर आर्थिक तनाव कम कर रही है और देश को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर रही है…

 

ANCHOR- PRATIBIMB SHARMA

 

Guest – 1.Dr. N K Arora, President AIIMS Bilaspur (HP) and Chief Scientist INCLEN

2.Y.K Gupta, President of AIIMS Jammu and AIIMS Kalyani //Former Head & Dean, Department of Pharmacology, AIIMS New Delhi

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes