BHARAT EK SOCH - World Vaccine Factory - India | भारत एक सोच - दुनिया की वैक्सीन फैक्ट्री - भारत

Sansad TV

दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को लांच किया। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत ने 200 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा पार कर लिया है। जहां विश्व के कई देश अभी भी कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं, भारत ने टीकाकरण का बड़ा लक्ष्य हासिल करके न सिर्फ कीर्तिमान बनाया है बल्कि दुनिया के कई देशों को राह भी दिखाई है… कोविड महामारी में भी मानव जाति पर आए इस संकट की घड़ी में दुनिया को वैक्सीन की भरपूर सप्लाई करके भारत ने एक बार फिर कीर्तिमान गढ़ा है। पूरी दुनिया पर क़रीब सौ साल बाद ऐसा संकट आया था, ज़ाहिर है इसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी…दुनिया जब कोरोना के दंश से कराह रही थी, जब सदी की सबसे बड़ी महामारी से लोग काल के गाल में समा रहे थे…तब इस वैश्विक महामारी से लड़ने की भारत की क्षमता ने दुनिया को नई उम्मीद दिखाई….देश ने मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड की संकल्पना के साथ वैक्सीन का निर्माण किया और दुनिया की सैकड़ों मुल्कों को वैक्सीन मैत्री के तहत टीके की सप्लाई की। जब-जब टीकाकरण की बात होती है, दुनिया आस भरी निगाहों से भारत की ओर देखती है। चेचक, पोलियो, बीसीजी, मीजल्स समेत कई बीमारियों के लिए भारत के बनाये गये टीके दुनिया भर में लगाये गये हैं…वैक्सीन निर्माण के मामले में भारत दुनिया का सिरमौर रहा है…आज भी दुनिया के वैक्सीनेशन कार्यक्रम में 60 फीसदी टीके भारत में बनते हैं। भारत एक सोच की इस कड़ी में आज बात दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन हब भारत की।

Anchor & Producer – Amrita Chaurasia
Video Editor – Saif Khan & Abhilasha Srivastava

 

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes