Sansad Tv
विकसित भारत@2047: दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें कानूनी प्रावधान, सरकारी योजनाएं, अवसंरचना में सुधार और जागरूकता अभियान शामिल हैं। शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी बहुत काम किया गया है। वहीं दिव्यांगजनों ने भी अपनी काबिलियत और हुनर से न केवल देश में खुद को साबित किया बल्कि वैश्विक मंच पर भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।2014 में ‘विकलांग’ शब्द को बदलकर ‘दिव्यांग’ शब्द अपनाया गया।2015 में शुरू किया गया ‘सुगम्य भारत अभियान’ सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहा है।3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है..इस दिन समावेश – सम्मान – समानता का संकल्प लिया गया।प्रधानमंत्री भी ये भरोसा जताते हैं कि,2047 में जब हम स्वतंत्रता का 100वां उत्सव मनाएंगे, तो हमारे दिव्यांग साथी पूरे विश्व का प्रेरणा पुंज बने दिखाई देंगे।इसके लिए लगातार दिव्यांगों के जीवन को सरल,सहज,सुगम्य और सम्मानजनक बनाने के लगातार प्रयास जारी हैं।और ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि,वे अपने कौशल प्रशिक्षण से न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनें बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में भी उनका सहयोग बेहद जरूरी है।
Producer & Anchor: Archana Mishra
Video Editor: Praveen Kumar
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV